Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डविकलांग, दिव्यांगजनों के लिए, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगी श्वास फाउंडेशन

विकलांग, दिव्यांगजनों के लिए, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगी श्वास फाउंडेशन

देहरादून: श्वास फाउंडेशन द्वारा राजधानी में विकलांग, दिव्यांगजनों के स्वास्थय परीक्षण के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगाI जिसके तहत हिमालयन अस्पताल जालीग्रान्ट व सिएमआई के स्पेसिलिस्ट व अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण कराया जायेगाI

बुधवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता कर श्वास फाउंडेशन के शिविर संयोजक संजय जिंन्दल ने जनकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 मई से १६ मई तक स्वास्थ्य शिविर के तहत विकलांग, दिव्यांगजनों के स्वास्थय का परीक्षण किया जाएगा, वहीं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृतिम अंग भी लगाए जाऐंगे।

बताया कि शिविर के चलते दिब्याँगजनों को स्वचलित हाथ, व्हीलचेयर, वितरण की जाएगी। इस दौरान परीक्षण कराने आए दिव्यांगजनों के लिए फाउंडेशन द्वारा रहने व खाने की निशुःल्क ब्यवस्था रहेगी।

फाउंडेशन की संयोजक अनामिका जिंन्दल ने कहा कि कोरौना काल के चलते दो वर्षों के बाद इस शिविर का पुनः आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि शिविर के दौरान कैंसर व आँखों की जाँच भी की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि शिविर में हिमालयन हास्पीटल जालीग्रान्ट,ऋषिकेष,सीएमआई,जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों केचिकित्सक मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर फाउंडेशन ने शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाने को पंजीकरण के लिए संपर्क नम्बर भी जरी कियेI फाउंडेशन द्वारा जारी 9358428060, 9412973492, 7055201525, नंबरों पर सम्पर्क कर स्वास्थ्य की जाँच करवाने वाले इन नंबरों पर संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैंI

पत्रकार वार्ता में,डा०अनामिका जिंन्दल,संजय कुमार गर्ग,प्रदीप गर्ग,शशिकान्त सिंघल,नवीन गुप्ता,मँजू हरनोल,बबीता भक्ति,डा०मुकुल शर्मा,विक्की गोयल,पुनीत मेहरा,एवँ ललित आहूजा,दलीप शर्मा,अभय उनियाल,ईश्वर चावला,मौजूद थे।.

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments