Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधबुआ ने किया रिश्तों को तार तार,नाबालिग भतीजी का ही कर दिया...

बुआ ने किया रिश्तों को तार तार,नाबालिग भतीजी का ही कर दिया सौदा

देहरादून: एक महिला द्वारा अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी का सौदा करने का मामला सामने आया है। महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैI खुद को लडकी कि बुआ बता रही महिला ने अपनी ही नाबालिग भतीजी की शादी जबरन किसी शराबी के साथ करा दी, महिला उसे घुमाने के बहाने देहरादून लेकर आई थी। एक ट्रस्ट से जुड़े लोगों को जब शादी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि घटना को लेकर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट से जुड़े विशाल थापा ने तहरीर देकर बताया कि वह ट्रस्ट से जुड़ी पूजा सुब्बा और पूर्वा सिंह के साथ बृहस्पतिवार को ठाकुरपुर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे एक किशोरी रोती हुई मिली। उससे पूछताछ की गई तो बताया कि वह नेपाल की रहने वाली है।

मामले के मुताबिक 15 साल की किशोरी को बुआ रीता अपने साथ देहरादून लेकर आई। आरोप है कि यहां जबरन रवि शर्मा निवासी ठाकुरपुर से उसकी शादी करा दी। बताया जा रहा है कि रवि नशे का आदि है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रीता और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

शिकायत के आधार पर रिश्ते की बुआ और कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। 15 साल की भतीजी को देखकर बुआ का दिल नहीं पसीजा। घुमाने के बहाने उसे शहर लेकर आई है और उसका सौदा कर दिया। वह नहीं जानती थी कि उसकी बुआ उसके साथ ऐसा काम करेगी।

जबरन कराई शादी

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments