Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसमाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सीएम ने किया सम्मानित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को आईएसबीटी रोड स्थित एक होटल में आयोजित अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह में समाज के प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान पद्मभूषण चण्डी प्रसाद भट्ट, पदमश्री श्रीमती बसन्ती बिष्ट, माधुरी बर्थवाल, प्रीतम भरतवाण, लाल बहादुर शास्त्री के पूर्व निदेशक संजीव चौपड़ा, निदेशक आईआईटी रूड़की प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, समाजसेवी अनुप नौटियाल, कवि साहित्यकार अतुल शर्मा, योग की अम्बेसडर सुश्री दिलराज कौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज को दिशा देने वाले अन्य लोग को उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया I

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समारोह में अपने प्रयासों से समाज में उत्कृष्टता का कार्य करने वालों को सम्मानित करने से स्वयं को गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने इस बार चुनाव में इतिहास बनाया है। 5 वर्ष बाद सरकार बदलने के मिथक को तोडा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिये हमारे प्रयास निरन्तर जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रयासरत है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है। हर क्षेत्र में बेहतर सड़कों से आवागमन के साथ ही प्रदेश के औद्योगिकरण में बढ़ावा मिलेगा। हमारा प्रयास उत्तराखण्ड में उद्योगों को बेहतर वातावरण प्रदान करना है। हमारे उद्यमी हमारे राज्य के ब्राण्ड अम्बेसडर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से दिल्ली आना जाना एक्सप्रेस वे बनने से आसान हो जायेगा। हवाई जहाज से भी कम समय में यह दूरी तय होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उनके मार्गदर्शन में भव्य केदारपूरी का निर्माण अन्तिम चरण में है। बद्रीनाथ का भी सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिये 1064 एप लांच किया गया है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने तथा बाहरी संदिग्ध लोगों के वेरिफिकेशन की पहल की गई है ताकि प्रदेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में बुद्धिजीवियों एवं विषय विशेषज्ञो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरूआत की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments