Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधडीजीपी ने किया 6 स्थानों पर हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं ...

डीजीपी ने किया 6 स्थानों पर हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने एक ही दिन में मियांवाला से लेकर सेलाकुई के 6 स्थानों पर हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देहरादून पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय तलब कर घटनाओं पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली।

उन्होंने कन्ट्रोल रूम द्वारा फ्लैश की गयी चेन स्नेचिंग की सूचना पर सम्बन्धित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, चीता पुलिस, सिटी पेट्रोल के रिस्पॉन्स टाइम को चेक कर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु टीमों का गठन करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, करन सिंह नगन्याल, पुलिस उप महनिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, जन्मेजय खंडूरी, पुलिस अधीक्षक, क्राईम देहरादून- विशाखा अशोक, पुलिस अधीक्षक, नगर ,सरिता डोभाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments