Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड चारधाम यात्रा: कपाट खुलने की तैयारियों के चलते, ऐसा होगा देवडोलियों...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा: कपाट खुलने की तैयारियों के चलते, ऐसा होगा देवडोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम

चमोली / रूद्रप्रयाग/ उत्तरकाशी/ देहरादून: चार धाम यात्रा के तहत बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा कपाट खुलने की तैयारियों के बीच देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम शुरु हो जायेगाI तय तिथियों के अनुसार शुक्रवार 6 मई को केदारनाथ के कपाट खुल जायेंगे, तो रविवार 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रधालुओं के लिए खोल दिए जायेंगेI इस दौरान देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम इस प्रकार होगाI

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि केदारनाथ धाम के
कपाट शुक्रवार 6 मई प्रात: 6.15 पर खुलेंगे, इससे पूर्व रविवार 1 मई को भैरव पूजा होगीI जिसके बाद, सोमवार 2 मई को प्रात: 9 बजे भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान‌ करेगी, इस दिन प्रथम पडाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास रहेगा,3 मई मंगलवार को गुप्तकाशी से 8 बजे प्रात: फाटा प्रस्थान एवं प्रवास रहेगा, बुधवार 4 मई को फाटा से प्रात: 8 बजे श्री गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं प्रवास गौरीकुंड रहेगा। 5 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से प्रात: 6 बजे भगवान की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। 6 मई शुक्रवार प्रात: 6 बजकर 15 मिनट पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुलेंगे।

इसी तरह मीडिया प्रभारी ने श्री बदरीनाथ धाम कपाट को लेकर बताया कि, रविवार 8 मई प्रात; 6 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगेI इससे पूर्व भगवान बद्रीविशाल की देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार 6 मई प्रात:9 बजे नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी एवं तेलकलश गाडू घड़ा सहित बदरीनाथ धाम के रावल जी योगध्यान बदरी प्रस्थान कर पांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे, 7 मई शनिवार प्रात: योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, रावल जी सहित देवताओं के खजांची श्री कुबेर जी एवं भगवान के सखा उद्धव जी, गाडू घड़ा तेल कलश समेत प्रात: 9 बजे श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगे, 8 मई प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

मंदिर समिति ग़गोत्री एवं मंदिर समिति यमुनोत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 3 मई मंगलवार दोपहर 11.15 बजे पूर्वाह्न है। श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई मंगलवार अपराह्न दिन 12.15 बजे है
यमुना जी की डोली 3 मई प्रात: शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ(खरसाली) से प्रस्थान करेगी‌ । पवित्र हेमकुंड साहिब एवं श्री लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को खुलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments