Latest news
हिमालय और गंगा को बचाने के लिए संत समाज को आगे आना होगाः किशोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर दुष्कर्म का आरोपी मुकेश बोरा फरार 38 वें नेशनल गेम्स को लेकर मंत्री रेखा आर्य ने ली समीक्षा बैठक शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की थी बड़ी कमीः अग्रवाल कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगीः महाराज सरकारी विभागों में भर्ती के मामले में रिकॉर्ड रच रही धामी सरकार मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण
Friday, September 20, 2024
Homeस्वास्थ्यअंदर की व्यवस्था बदल जाएगी तो जैसा दिख रहा है वैसा नहीं...

अंदर की व्यवस्था बदल जाएगी तो जैसा दिख रहा है वैसा नहीं दिखेगा: डा. मोहन भागवत

देहरादून: सहारनपुर में मोक्षायतन योग संस्थान के 49वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने योग की कई परिभाषा बताने के साथ इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, अंदर की व्यवस्था बदल जाएगी तो जैसा दिख रहा है वैसा नहीं दिखेगा। इसके पीछे के सत्य को देखना योग है। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

मोहन भागवत ने कहा, योग का मतलब है झुकना। कलाकार कला की साधना करते हुए परम तत्व तक पहुंच जाते हैं। हमारे यहां जीवन में बुद्धि शरीर के लिए नहीं है। मनुष्य के अस्तित्व का सूत्र एक है, इसे जो समझ लेता है उसका कोई शत्रु नहीं रहता, कोई दुख नहीं रहता। ऐसा जीवन जीकर दिखाना हमारा दायित्व है। हमारे पूर्वजों ने यह दायित्व हमें दिया है। दुखमुक्त होने के बाद हमें दुनिया को दुखमुक्त करना है। हमेशा समुद्र की लहरें होती हैं, लहरों के समुद्र नहीं होते। स्वयं दुखमुक्त होने के बाद दुनिया को दुखमुक्त करना, यही भारत है। इसके अब कई प्रमाण मिल रहे हैं। निस्वार्थ बुद्धि से यह काम चलता है, यही हम सबका कर्तव्य है।

भागवत ने आगे कहा कि विश्व का स्वरूप सत्य है। हर बात के पीछे एक सत्य होता है। गीता में भी कहा गया है। बंधन क्यों होता है। मानव में असीम शक्ति होती है। हमारे शरीर मन बुद्धि की प्रवित्तियों के बारे में दिखाई नहीं देता, जो बीच में आ गया वही दिखता है। जो शांत है उसका सब दिखता है। योग यानी झुकना। यानी जो ऊपर की माया है मन बुद्धि शरीर। आज का न्यूरो साइंस कहता है कि माया है, वही आप समझ पाते हो जिसे आपके साफ्टवेयर में डाला गया है। 

इसके बाद उन्‍होंने कहा कि अंदर की व्यवस्था बदल जाएगी तो जैसा दिख रहा है वैसा नहीं दिखेगा। इसके पीछे के सत्य को देखना योग है। प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित करना योग है। संतुलन भी योग है। योग का पेटेंट भारत के नाम पर हो, यह योग भारत का है। दुनिया कल्पना करती है शांति की, बात यही बताएंगे लेकिन यह होगा कैसे यह दुनिया के पास नहीं है। क्योंकि उनके पास इसका तरीका नहीं है, उनके पास सिर्फ भौतिक ज्ञान है।

भागवत ने आगे कहा, एक तो वैज्ञानिकों ने यह कहा कि भगवान हैं तो उनको उनकी टेस्ट ट्यूब में आना होगा, अब विज्ञान समझने लगा है। अब विज्ञान गणित से प्राप्त होता है। मन से परे बुद्धि, बुद्धि से परे जो है वह सत्य है। वो अर्थ काम। मोक्ष को समझते हैं, लेकिन मोक्ष के लिए जो धर्म चाहिए वो उनके पास नहीं है। योग हमें समुदाय पर्यावरण प्रकृति से जोड़ता है। कलाकार कला की साधना करते हुए परम् तत्व तक पहुंच जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments