Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डके.एस.चौहान गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के...

के.एस.चौहान गेस्ट ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी हैं. चौहान

देहरादून: उत्तराखंड की प्रवासी संस्था “यंग उत्तराखंड ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित “यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड,2022 कार्यक्रम ” में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के. एस. चौहान को “गेस्ट ऑफ ऑनर” सम्मान से सम्मानित किया। चौहान को यह सम्मान उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं उत्तराखंड को भारत में “बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन” स्थापित करने के लिए दिया गयाI

इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग हेतु अदभुत एवं रमणीक स्थान है। उत्तराखण्ड राज्य की सुंदरता एवं फिल्म नीति से आकर्षित होकर और आसान शूटिंग परमिशन से उत्तराखंड राज्य फिल्म शूटिंग का हब बन चुका है। आज परिणाम यह है कि प्रतिवर्ष उत्तराखंड में 200 से 250 बॉलीवुड फिल्म, अन्य क्षेत्रीय फिल्में, वेब सीरीज तथा नाटक की शूटिंग हो रही है।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तथा बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, उनके द्वारा प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी काफी सराहना की गई।

चौहान ने बताया कि बाॅलीवुड के अन्य फिल्मकार भी निकट समय में उत्तराखण्ड में कई फिल्मो की शूटिंग करने वाले है। फिल्मकारों के लिए इस समय उत्तराखण्ड सबसे पंसदीदा शूटिंग डेस्टीनेशन बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के फिल्म हब के रूप में विकसित होने से राज्य में रोजगार के साधन बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन सेक्टर में भी वृद्धि हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments