Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डचाधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की...

चाधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई है। साथ ही धामी ने देवभूमि में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद के शुरू किए जाने व धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एक हेलीपैड बनाया जाने की जानकारी दी है।

टिहरी जिले के धनोल्टी में रोपवे सुविधा कुछ दिन पहले शुरू हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को इसका लोकार्पण किया था। सीएम के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी को 11:55 बजे कद्दूखाल पहुंचकर सुरकंडा देवी रोपवे का लोकार्पण करना था, लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हो गई। दोपहर बाद वह यहां पहुंचे और रोपवे का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरकंडा देवी रोपवे के शुरू होने से यहां स्वरोजगार बढ़ेगा और मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की कवायद तेज हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि धनोल्टी क्षेत्र में तीर्थाटन और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए एक हेलीपैड बनाया जाएगा। हेलीपैड के लिए जिला प्रशासन भूमि का चयन करेगा। सीएम ने आगे कहा कि टिहरी झील को दुनिया का सबसे बेहतर पर्यटन स्थल बनाने की योजना है। झील क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए भारत सरकार से पहले 12 सौ करोड़ की स्वीकृति मिली थी, जिसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। 800 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को और भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments