Latest news
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं...

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम योगी से मिलने उमड़ी भीड़, उत्तराखंडी व्यंजनों से किया मेहमानों का...

सीएम योगी से मिलने उमड़ी भीड़, उत्तराखंडी व्यंजनों से किया मेहमानों का स्वागत

देहरादून : उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है I आज उनके दौरे का दूसरा दिन है I यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरे दिन अपने पैतृक गांव पंचुर (यमकेश्वर) में मौजूद हैं। यहां बुधवार को उन्होंने सुबह गांव की सैर की जिसमें बच्चे- बड़ों से मुलाकात करने के साथ ही सबका हाल चाल पूछा। इस दौरान लोगों ने उनके साथ खूब सेल्फी खींची। साथ ही उनके घर में भतीजे अनंत का मुंडन कार्यक्रम भी चला। पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी से मिलने दूर दराज के गांव वाले भी पहुंच रहे हैं। योगी को ज्ञापन भी सौंपा जा रहा तो उनके साथ सेल्फी खींचाने के लिए भी लोग उमड़ पड़े हैं

परिवार के सदस्यों ने अनंत को हल्दी भी लगाई। आसपास गांवों से भी लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने लिए आए हैं। मेहमानों के साथ आस-पास के गांव से पहुंचे लोगों को उत्तराखंडी व्यंजन भी परोसे गए, जिसमें अरसे व पकौड़ी का लोगो ने स्वाद चखा। योगी ने बीच-बीच में बाहर आकर लोगों से मुलाकात भी की। लोगों ने दूर दराज से आकर उन्हें ज्ञापन सौंपै ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments