Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डचंपावत उपचुनाव: सीएम धामी 9 मई को करेंगे नामांकन

चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी 9 मई को करेंगे नामांकन

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत सीट में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोग भी मुख्यमंत्री को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न कर नई नजीर पेश करने की सभी दलों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि सीएम के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके में विकास की नई इबारत रची जाएगी। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने कहा कि बुधवार को भाजपा ने नामांकन पत्रों के चार सैट खरीदे। नामांकन पत्र 11 मई तक जमा किए जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments