Latest news
उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह...

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी और सीएम योगी ने किया होटल भागीरथी पर्यटन आवास का...

मुख्यमंत्री धामी और सीएम योगी ने किया होटल भागीरथी पर्यटन आवास का लोकार्पण

देहरादून : उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर है I आज उनके दौरे का आखिरी दिन है I हरिद्वार में गंगा किनारे बने यूपी टूरिज्म विभाग के नए होटल भागीरथी का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। यह यूपी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। होटल का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा होटल की चाबी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी।

दरअसर, साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ, तो दोनों राज्यों के बीच में परिसंपत्तियों के बंटवारा किया गया था। पर्यटन के क्षेत्र में आवासीय स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले अलकनंदा होटल पर उत्तराखंड ने अपने हक जताया, जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। शीर्ष अदालत ने उत्तराखंड के दावे को माना। बाद में दोनों सरकारों के बीच सहमति बन गई और इसी समझौते के तहत उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड में जमीन उपलब्ध करवाई गई, जिस पर यूपी सरकार ने एक आलीशान 100 कमरों का पर्यटक आवास तैयार किया है और उसे नाम भागीरथी पर्यटन आवास दिया।

बता दें कि पहाड़ी शैली से बनाए गए भागीरथी होटल में 100 कमरों में 12 वीआईपी और 88 लग्जरी रूम हैं। आधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त भागीरथी होटल में लिफ्ट, एसी और बैंक्वेट हॉल की व्यवस्था भी है। इस होटल के एक बैंक्वेट हॉल में 100 लोगों की गैदरिंग की कैपेसिटी जबकि दूसरे में 150 लोगों के जमा होने की क्षमता है। इसमें किसी खास मौके पर पर्यटक कोई कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं। इसके साथ ही होटल के निकट में ही गंगा नदी का प्रवाह है। मतलब अगर आप इस होटल में ठहरते हैं तो मां गंगा के दर्शन आप अपने कमरे की बालकनी से भी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments