Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयचक्रवात के चलते 10 मई को हो सकती है भारी बारिश

चक्रवात के चलते 10 मई को हो सकती है भारी बारिश

देहरादून: 10 मई को उत्तर आंध्र एवं ओडिशा तट के पश्चिम केंद्रीय बंगोंपसागर पर चक्रवात पहुंचेगा| ऐसे में मौसम विभाग ने 10 मई को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चार जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने दक्षिण अंडमान सागर से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात के बने होने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने 10 मई की शाम तक चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है, जिसके बाद यह ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। वही मौसम विभाग ने संभावित चक्रवात को लेकर आज शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाने की उम्मीद जताई हैं। साथ ही मौसम विभाग ने 10 मई को गंजाम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते इन इलाकों पर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments