Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा चक्रवाती...

पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा चक्रवाती तूफान

देहरादून: आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग ने बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएओं के चलने की जानकारी दी हैं। साथ ही बताया है कि इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। 

मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान असानी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 5 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा। यह फिलहाल पुरी के करीब 590 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। असानी चक्रवात 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व दिशा में ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। अगले 24 घंटे में इसके कमजोर पड़ने की आशंका है।

बता दें, खराब मौसम की वजह से मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड करने वाली 23 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। वहीं, चेन्नई एयरपोर्ट ने भी10 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments