Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभाषा विवाद पर बोले रणवीर सिंह, कहा- पुष्पा और आरआरआर से हुए...

भाषा विवाद पर बोले रणवीर सिंह, कहा- पुष्पा और आरआरआर से हुए प्रभावित

देहरादून: किच्चा सुदीप के हिंदी भाषा को लेकर किए गए एक ट्वीट के बाद से बॉलीवुड और दक्षिण सिनेमा में दिन-प्रतिदिन बहस बढ़ती जा रही है। इन सब बहस के बीच बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का रिएक्शन आया है। एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी भाषा और साउथ के सिनेमा को लेकर बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि ये बहुत अच्छी बात है कि साउथ की फिल्में देशभर में बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। रणवीर ने कहा कि जल्द ही हिंदी फिल्में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगी। पुष्पा और आरआरआर कि प्रशंसा करते हुए रणबीर ने कहा कि वों इन फिल्मों से बहुत प्रभावित हुए हैं|

हिंदी डिबेट पर अभिनेता ने कहा- मुझे फिल्मों के बिजनेस को लेकर कोई आइडिया नहीं है क्योंकि मैं तो एक आर्टिस्ट हूं, न मैं प्रोड्यूसर और न ही ट्रेड पर्सन हूं। मैं एक पेड प्रोफेशनल हूं। मुझे सिर्फ अभिनय दिखाने के पैसे मिलते हैं, इसलिए इस संबंध में मेरे निजी विचार हैं इसलिए मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि दक्षिण की हिंदी डब फिल्में और पैन इंडिया फिल्में ही असल में बेहतरीन फिल्में हैं।

रणवीर ने कहा, कम से कम भारतीय सिनेमा के दायरे में भाषा के आधार पर कोई अंतर नहीं होना चाहिए। मैं तेलुगू नहीं बोलता लेकिन मैंने पुष्पा और आरआरआर दोनों देखी। मैं इन फिल्मों से बहुत प्रभावित हुआ। मैं इन फिल्मों के क्राफ्ट और काम की सराहना करता हूं। मुझे इस बात पर गर्व है कि ये फिल्में इतना शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।  मैंने इन फिल्मों को कभी दूसरी फिल्मों के रूप में नहीं देखा। ये तो सब अपना ही है, भारतीय सिनेमा एक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments