Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डएंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने नशे की गोलियों के साथ युवक को...

एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने नशे की गोलियों के साथ युवक को किया गिरफ्तार

देहरादून: एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने थाना रायपुर क्षेत्र से नशीले पदार्थो का व्यापर करने वाले तस्कर को गिफ्तार किया हैं| टास्क फ़ोर्स ने नशे के विरुद्ध कारवाही के तहत गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के पास से नगद रुपयों समेत 742 नशीले इंजेक्शन व 300 नशीली गोलियां भी बरामद हुई|

मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून जिले में नियुक्त ए.डी.टी.एफ टीम द्वारा थाना रायपुर देहरादून क्षेत्र मे ए.टी.एस काॅलोनी स्थित घर में छापा मारकर अभियुक्त लाल प्रभात भारती पुत्र ताराचंद भारती के घर से 742 नशीले इंजेक्शन व 300 नशीली गोलियों के अलावा 19,350 रुपए बरामद किये।अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

प्रदेश में बढते नशे के कारोबारियों की सक्रियता को देखते हुए प्रभारी एस.टी.एफ, उत्तराखण्ड ने जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें| नशा एक धीमा जहर है जिससे खुद भी बचें तथा अपने बच्चों को भी सुरक्षित रखें। प्रभारी एस.टी.एफ ने नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जनता से निवदेन किया हैं कि वो ऐसी स्थिति में निकटतम पुलिस स्टेशन या एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड से सम्पर्क करें। जिसको लेकर एस.टी.एफ द्वारा 0135-2656202,व 9412029536 संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं|

कारवाही करने वाली एडीटीफ एसटीएफ पुलिस टीम में निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई, उप निरीक्षक विकास रावत, महिला उप निरीक्षक रोशनी रावत, हेड कांस्टेबल चिरंजीत सिंह, कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल प्रदीप जुयाल शामिल थे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments