Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिदो दिन के दौरे में वाराणसी पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, विकास कार्यों...

दो दिन के दौरे में वाराणसी पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपने दो दिन के दौरे में वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही पीएम के आगमन को लेकर परियोजनाओं की तैयारियों का जायजा लेंगे।

शुक्रवार की दोपहर को सीएम योगी संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि के खेल मैदान में पहुंचे। इस दौरान उनका स्‍वागत करने के लिए पार्टी की ओर से पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले मार्ग के दोनों ओर आने जाने वाले लोगों को रोक दिया गया। वहीं रास्ता बंद होने से गर्मी से परेशान लोगों को दुश्‍वारी झेलनी पड़ी। जंगमबाड़ी मठ में मुख्‍यमंत्री के आगमन को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी कड़ी कर दी गई हैं। 

बता दें, जंगमबाड़ी मठ के आयोजन में शामिल होने के बाद सीएम योगी विकास कार्यों की समीक्षा में शामिल होंगे। जिसके बाद सीएम शाम छह बजे डीएवी पीजी कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चौरी-चौरा कांड की 100 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही दशाश्वमेध प्लाजा समेत अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन सुबह यहां से प्रस्थान करेंगे।

माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पीएम नरेन्‍द्र मोदी के वाराणसी के प्रस्‍तावित दौरे के पूर्व ही विकास के साथ पीएम के प्राथमिकता आधारित परियोजनाओं को लेकर मंथन भी करेंगे। इसके साथ ही लंबित चल रही परियोजनाओं को लेकर भी वह अधिकारियों से विचार विमर्श कर सकते हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments