Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डश्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए तैयारियां पूरी, 22 मई को...

श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए तैयारियां पूरी, 22 मई को खुलेंगे कपाट

देहरादून : सिखों के प्रमुख तीर्थ तथा उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई को आरंभ हो रही है I श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यात्रा के लिए पहला जत्था 19 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यात्रा के पैदल मार्ग को खोलने का कार्य भी अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब के लिए यात्रियों का पहला जत्था 19 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) सरदार गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंच प्यारों की अगुआई में यात्रियों के जत्थे को रवाना करेंगे।

उन्होंने बताया कि जत्थे के प्रस्थान करने से पूर्व दरबार हाल में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कीर्तनीय रागी जत्थे तथा हेमकुंड साहिब गुरमत संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थी भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। जिसमें निर्मल आश्रम, जयराम अन्न क्षेत्र, श्री भरत मंदिर, मधुबन आश्रम, नानकमत्ता गुरुद्वारा तथा सिंह सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष शामिल होंगे। यात्रा के मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल व महापौर अनीता मम्मी भी शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments