Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डतीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

देहरादून: कांग्रेस ने प्रदेश में अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को वर्ष में तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देने समेत कैबिनेट के निर्णय पर सवाल उठा दिया हैं।

बता दें कि पार्टी ने सरकार पर चम्पावत उपचुनाव की आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। जिस पर कांग्रेस पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चंपावत उपचुनाव प्रक्रिया के दौरान सरकार ने आचार सहिंता का स्पष्ट उलंघन किया है। वहीं प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में गरीबों को प्रति वर्ष तीन सिलिंडर निशुल्क देने का वायदा किया था, लेकिन अब सिर्फ अंत्योदय परिवारों को ही तीन सिलिंडर निशुल्क दिए जा रहे हैं। जबकि बीपीएल श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जानी चाहिए। चुनाव आयोग को इसका संबंध में कार्रवाई करनी चाहिए।

आपको बता दें कि बीते गुरुवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा हैं। कांग्रेस ने जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की भी मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments