Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedउत्तराखंड में लगा मौसम का येलो अलर्ट, अंधी तूफान की आशंका।

उत्तराखंड में लगा मौसम का येलो अलर्ट, अंधी तूफान की आशंका।

उत्तराखंड में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चलने की चेतावनी दी गई हैं। बता दें कि उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं तेज अंधी चलने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में मानसून शुरू होने से पहले ही राजधानी देहरादून में बादल और बूंदा बांदी जारी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मानसून की पहली बारिश से जहां पहाड़ों में गर्मी से राहत मिली वहीं आंधी तूफान ने जमकर कहर देखने को मिला है। तेज आंधी तूफान से कई मार्गों में पेड़ गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। साथ ही मौसम खराब होने के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित रही। मुंबई और दिल्ली की दो फ्लाइट देर से एयरपोर्ट पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। एयरपोर्ट के ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर सुशांत शर्मा ने कहा कि मुंबई से देहरादून आने वाली गो एयरवेज की फ्लाइट जौलीग्रांट एयरपोर्ट में मौसम खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट की गई है। देहरादून का मौसम ठीक हो जाने के बाद यह फ्लाइट तीन घंटे बाद दिल्ली से उड़ान भरकर देहरादून पहुंची।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments