Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपुलिस कप्तान ने दिया घटनाओं के खुलासे के लिए 24 घंटे का...

पुलिस कप्तान ने दिया घटनाओं के खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टिमेटम

देहरादून: पुलिस कप्तान अजय सिंह ने डालनवाला व पटेलनगर में हुई लूट की घटनाओं के खुलासे के लिए दोनों कोतवालों को 24 घंटे का अल्टिमेटम दिया। जिससे दोनो थानों में हड़कंप मचा हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को कोतवाली नगर क्षेत्र में तिलक रोड पर हुई मोबाइल लूट की घटना का पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 31 अक्टूबर को थाना पटेल नगर क्षेत्र में उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति को स्कूटी द्वारा दो युवकों द्वारा कमरे में ले जाकर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, इसके अतिरिक्त डालनवाला क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तिब्बती बाजार तथा 31 अक्टूबर को बन्नू चैक के पास दो अलग अलग घटनाओं में स्कूटी सवार युवकों द्वारा दो अलग अलग युवतियों से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त तीनों घटनाओं के अनावरण हेतु उनके द्वारा स्पेशल टीम का गठन करते हुए दोनों थाना प्रभारी को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments