Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधजमीन के विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, महिला के ऊपर ट्रैक्टर...

जमीन के विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया

हरिद्वार। लक्सर में ग्रामीणों के बीच में जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। साथ ही तीन बाइकों में आग लगा दी। लक्सर थाना क्षेत्र के महाराजपुर कलां और केवलपुरी गांव के ग्रामीणों के बीच में जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। साथ ही तीन बाइकों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, महाराजपुर खुर्द गांव निवासी ग्राम प्रधान अरुण कुमार के पिता मांगेराम का पड़ोसी गांव केवलपुरी निवासी दो भाइयों से जमीन का विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान के मुताबिक, उनके पिता ने वर्ष 2002 में 18 बीघा जमीन का इकरारनामा दोनों भाइयों को किया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने जमीन की फर्जी वसीयत तैयार कर बैनामा अपने नाम करा लिया था। रविवार को दोनों भाई अपने चार साथियों के साथ जमीन पर पहुंच गए और ट्रैक्टर से जुताई करना शुरू कर दी।
आरोप है कि इस बीच खेत में उनकी मां सविता देवी और मजदूर काम कर रहे थे। इन लोगों ने जमीन जुताई का विरोध किया तो आरोपियों ने सविता के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि उक्त लोगों ने मजदूरों की तीन बाइकों में भी आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments