Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeपर्यटनधाम में ओवर रेटिंग और मिलावट से बचने को लेकर छिड़ा अभियान

धाम में ओवर रेटिंग और मिलावट से बचने को लेकर छिड़ा अभियान

दुकानदारों को रेट लिस्ट की चस्पा, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों से किसी प्रकार से कोई ओवर रेटिंग न हो तथा खाद्य सामग्री में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा एवं पूर्ति विभाग को निरंतर केदारनाथ यात्रा मार्ग में चैकिंग करते हुए रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं I

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल एवं पूर्ति विभाग ने केदारनाथ यात्रा मार्ग में संयुक्त निरीक्षण किया। यह जानकारी देते हुए अभिहीत अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में संचालित हो रही दुकानों शेरसी, बड़ासू, न्यालसू, रामपुर, गौरीकुंड तथा केदारनाथ पैदल मार्ग के 22 प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट चस्पा कराई गई तथा खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री किसी भी दशा में न बिक्री की जाए। ऐसा करने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान कोई ओवर रेटिंग का शिकार न हो इसके लिए सभी संचालित दुकानों/प्रतिष्ठानों के व्यवसायियों को अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments