Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधप्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, चार के खिलाफ मामला दर्ज

प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, चार के खिलाफ मामला दर्ज

रुद्रपुर: कोतवाली पुलिस ने प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक राशिद पुत्र शौकत अली निवासी प्रीत विहार कालोनी, फाजलपुर महरौला ने पुलिस को बताया कि उसने एक जमीन का सौदा मकसूद के माध्यम से मुनब्बर अली के प्लाट का 7,50,000 रूपये में सौदा किया। जिसकी बतौर बयाना 30,000 रूपये इरशाद के माध्यम से नगद महफूज को देने के लिये कहा। बताया कि मुनब्बर अली जो प्लाट के मालिक हैं। लेकिन इरशाद जो उनका रिस्तेदार है 30,000 रूपये जो नगद बयाने के थे वह उनको न देकर खुद अपने पास रख लिये।

50,000 रूपये ऑन लाईन ट्रॉन्जेक्शन के माध्यम से महफूज अली के खाते में 27 दिसंबर 21 को 5,000 रूपये के हिसाब से 10 बार में रैपी पे फिन्टेक प्रा. लि.के दुकान से ट्रॉन्सफर करवाये गये। बताया कि उसने महफूज अली के खाते में पैसे मुनब्बर अली के कहने पर किये। महफूज अली मुनब्बर का साला है और मुनब्बर अली भारतीय सेना में सेवारत है। आरोप है कि वह अपने पद का रोब दिखाकर धमकाया। बताया कि उसे न रूपये वापस किए और ना ही प्लाट दिया।

पीडि़त ने पुलिस से उसके रुपए वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि पुलिस ने ठगी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments