Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डझोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी से हड़कंप

झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी से हड़कंप

नैनीताल। रामनगर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर की बाढ़ सी आ गई है। वहीं उपचार के दौरान कई गरीब लोग इन झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है, फिर झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हो जाते हैं। रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मची हुई है।
रामनगर में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। कई झोलाछाप डॉक्टर अपने अवैध क्लीनिक बंद कर मौके से फरार हो गए। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रशांत कौशिक ने बताया कि रामनगर के मोहल्ला खताडी में एक क्लीनिक संचालित हो रहा था, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी वंदना सिंह से की गई थी।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद एसडीएम रामनगर राहुल शाह द्वारा गठित टीम ने मौके पर जाकर देखा तो उक्त क्लीनिक संचालक कोई भी वैध प्रपत्र नहीं दिखा पाया तथा मौके पर भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां का भंडारण भी पाया गया था। डॉक्टर कौशिक ने बताया कि इस मामले में उक्त क्लीनिक को सील करने के साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाने की भी कार्रवाई की गई है। उक्त क्लीनिक संचालक को अपने वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। अगर वह अपने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता तो उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशांत कौशिक ने कहा कि उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments