Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसामकान में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, सामान जलकर हुआ राख

मकान में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, सामान जलकर हुआ राख

देहरादून: मोरी के एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई हैI घर का सारा सामान जलकर राख हो गया इसके साथ ही कुछ मवेशियों की जलने की आशंका भी बतायी जा रही है।

बुधवार रात्रि करीब एक बजे थाना मोरी के दूरस्थ ग्राम स्वीचाण में एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस मय आपदा उपकरण, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मकान में भीषण आग लगी हुई थी जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।

आजन सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी स्वीचाणगांव थाना मोरी के घर पर आग लगी थी, जिसमें चार परिवार रहते थे। गनीमत रही की घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ मवेशियों की जलने की आशंका है। जिनका आकलन किया जा रहा है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के प्रयास की भी सराहना की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments