Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी के निर्देश पर तूना-बौंठा मोटर मार्ग अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही

जिलाधिकारी के निर्देश पर तूना-बौंठा मोटर मार्ग अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग का राजस्व, लोनिवि व पुलिस विभाग की टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया | इस मार्ग पर अतिक्रमण समेत आए दिन लग रहे जाम की शिकायतों पर संज्ञान लेने के बाद जिलाधिकारी ने यह निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने राजस्व, लोनिवि व पुलिस विभाग को समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए|

बीते शनिवार को तहसीलदार मंजू राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद लोनिवि, राजस्व, पुलिस विभाग व नगर पालिका की टीम ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग के अंतर्गत बस अड्डे से राजकीय बालिका इंटरमीडिएट काॅलेज तक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उन्हें 15 दिनों में अतिक्रमण हटाने को कहा गया ।

उन्होंने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सहायक अभियंता लोनिवि, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व नगर पालिका परिषद के सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक चोपता व राजस्व उप निरीक्षक पुनाड़ की संयुक्त टीम निरीक्षण स्थल पर पहुंची। इस दौरान लोनिवि द्वारा सड़क के मध्य से 4.5 मीटर ऊपर व नीचे कुल 9 मीटर सड़क के अंदर स्थित भवनों व दुकानों आदि पर मार्किंग की गई। अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि सड़क के 9 मीटर के दायरे में निर्मित सभी भवन स्वामियों को उनके स्तर से नोटिस जारी किए जाएंगे।

इस अवसर पर सहायक अभियंता लोनिवि अरविंद सतवार्या, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक सफीक अहमद सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments