Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपिंजरे में कैद हुए गुलदार, जांच के लिए भेजा चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर

पिंजरे में कैद हुए गुलदार, जांच के लिए भेजा चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर

देहरादून:  सहसपुर के शंकरपुर गांव में पिंजरे में कैद हुए गुलदार का भविष्य अब डीएनए रिपोर्ट के आधार पर तय होगा। फिलहाल गुलदार को हरिद्वार के चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया है, जहां उसका डीएन सैंपल लेने के साथ उसके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी

बता दें, बीती छह मई को महमूद नगर बस्ती से एक गुलदार घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को उठाकर ले गया था। अगले दिन आम के बगीचे में बच्चे का शव बरामद हुआ था। गुलदार को पकड़ने के लिए यहां वन विभाग की ओर से तीन स्थानों पर पिंजरा लगाया गया था। आखिरकार एक गुलदार 11 मई को पिंजरे में कैद हो गया था। जिसे अगले दिन तक उसे रेंज ऑफिस में ही पिंजरे में रखा गया था।

इसके बाद शुक्रवार को गुलदार को चिड़ियापुर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया। डीएफओ अमरेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अगली कार्रवाई तक गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में ही रखा जाएगा।

प्रमुख वन संरक्षक यहॉफद्ध अनूप मलिक ने बताया कि रेस्क्यू सेंटर में भेजे जाने के बाद अब गुलदार का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। जिसे जांच के लिए सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) हैदराबाद भेजा जाएगा।इसके बाद मारे गए बच्चे के डीएनए सैंपल का मिलान किया जाएगा। यदि नमूने मेल नहीं खाएंगे तो गुलदार को पुनरू जंगल में छोड़ने पर विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments