Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदर्दनाक हादसा : युवक ने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा...

दर्दनाक हादसा : युवक ने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट

देहरादून: जालंधर के महितपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवक ने मनमुटाव के चलते अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला।

घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, बीठला गांव की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मनमुटाव के चलते महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति उसे लेने आया था। देर रात सोते समय युवक ने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर की मौत हो गई।

मामले में एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने बताया कि हत्या का आरोपी दामादा फरार है। जिले में सभी जगह नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments