Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनाबालिग लड़कों के बीच फायरिंग, एक घायल

नाबालिग लड़कों के बीच फायरिंग, एक घायल

रुद्रपुर: आपसी किसी बात को लेकर रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गईI जिसमें कि एक को गोली लगी है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा हैI फायरिंग करने वाले सभी नाबालिग बताये जा रहे हैं। घटना के बाद यहां स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद सभी लड़के मौके से फरार हो गयेI पुलिस उनकी तलाश कर रही हैI

घटना के मुताबिक रविवार सुबह खेड़ा निवासी एक नाबालिग लड़का गंगापुर रोड निवासी अपने दोस्त को बुलाने गया था। कुछ देर बाद दूसरे गुट के भी दो-तीन लड़के खेड़ा में आ गए। इस दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी और गंगापुर रोड निवासी नाबालिग के बाए हाथ में गोली लग गई। घायल गंगापुर रोड स्थित विजडम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फायरिंग के बाद सभी मौके से फरार हो गयेI

सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments