Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकिसानों के 12 सदस्यों के दल ने किया माणा गांव का भ्रमण

किसानों के 12 सदस्यों के दल ने किया माणा गांव का भ्रमण

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से कैंप कार्यालय में बीते 13 अक्टूबर को रवाना हुई उत्तराखण्ड जैवप्रोद्योगिकी परिषद द्वारा प्रारंभ किए गये “ भारत के प्रथम गाँव- माणा के द्वार” की यात्रा पूरी करने के उपरांत परिषद के निदेशक डॉ संजय कुमार के साथ उनकी टीम ने भेंट की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने टीम का उत्साहवर्धन किया।
      गौरतलब है कि कृषि विभाग द्वारा प्रथम बार भारत के प्रथम गांव माणा में 12 सदस्य दल द्वारा भ्रमण किया गया। यह भ्रमण 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। परिषद द्वारा भारत के प्रथम गांव माणा में परिषद की टीम द्वारा क्षेत्र की जल गुणवत्ता, मिट्टी की गुणवत्ता कि जाँच की गई, लोगों के स्वस्थ को ध्यान में रखते हुए उनका खून की जाँच, ब्लड ग्रुप की जाँच कि गई। साथ ही उनकी खेती को ध्यान में रखते हुए उन्हें उच्च गुणवत्ता युक्त बीज भी वितरित किए गये, इसके अतिरिक्त टीम ने क्षेत्र की महत्तपूर्ण प्राकर्तिक वनस्पतियों को संरक्षित करने व उपज बढ़ाने हेतु सर्वे किया। जिसका लाभ अनेकों प्रकार की दवाइयाँ बनाने तथा लोगो की आजीविका बढ़ाने में प्रयोग किया जाएगा। टीम के सदस्य डॉ सुमित पुरोहित, जितेंद्र सिंह बोहरा, सचिन शर्मा, अनुज कुमार, लोकेश त्रिपाठी, धीरज सुठा, चांदनी जोशी, सोनाली, प्रियदर्शिनी, मेधा, मदन सिंह नेगी, विवेकानंद आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments