Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी ने किया जनजागृति सभा का आयोजन

आम आदमी पार्टी ने किया जनजागृति सभा का आयोजन

देहरादून। आम आदमी पार्टी द्वारा जिला देहरादून की विकासनगर विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं के द्वारा आप की जनजागृति सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताआंे को संबोधित करते हुऐ कहा कि आप भारत की पहली ऐसी पार्टी है जिसने इतने कम समय मे जनता के दिल मे जगह बनाई है उसका उदाहरण दिल्ली व पंजाब मे भारी बहुमत से बनी आप की सरकार है। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड मे जल्द ही संगठन का पुर्ननिर्माण होना सुनिश्चित है व पार्टी आगामी समस्त चुनाव मे भागीदारी करने हेतु तैयार है जिसके चलते पार्टी के समस्त कार्यकर्तागण वार्ड स्तर पर दिल्ली-पंजाब सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के लिऐ किये जा रहे अभूतपूर्व कार्यो को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल चैधरी जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड मे पुनः एक बार बडी ताकत के रूप मे उभरकर कर आ रही है, देवभूमि की जनता भाजपा काँग्रेस की भ्रष्ट सरकारो से थक चुकी है जिसके फलस्वरूप आगामी चुनाव मे आप के प्रतिनिधि बडी संख्या मे निर्वाचित होकर अपने क्षेत्र की जनता के सरोकार को पूर्ण करते नजर आऐंगे, पार्टी के नेतृत्व द्वारा जल्द ही उत्तराखंड मे बूथ स्तर तक रिति नीतियों को पहुँचाने के लिए बडे स्तर पर अभियान चलाया जाऐगा। इस अवसर पर बडी संख्या मे स्थानीय लोगो मे कलेर जी की मौजूदगी मे आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ. शोएब अंसारी, पूर्व संगठन मंत्री मनोज चैधरी, गुलफाम अहमद, संजीव शर्मा,अमित अग्रवाल, विरेन्द्र  सिंह, श्यामलाल नाथ,सलीम,इकबाल बेग, जमशेद मलिक, खुर्शीद, बबलू सिंह, संदीप हैरिस, मुकुल बिडला आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments