Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना और एक व्यक्ति गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना और एक व्यक्ति गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की महिला हल्द्वानी में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने सेक्स रैकेट की सरगना और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक महिला भागने में कामयाब रही।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुखानी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर एक महिला देह व्यापार कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए पते पर दबिश दी। इस दौरान कुछ लोग अनैतिक कार्य करते हुए दिखे। एक पीड़िता के साथ एक व्यक्ति आपत्तिजनक स्थिति में मिला। मकान की तलाशी के दौरान वहां आपत्तिजनक समग्री मिली। मौके से एक पुरूष और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर मिली एक पीड़ित महिला को काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला सरगना बुलंदशहर उत्तरप्रदेश की रहने वाली है और उसने हल्द्वानी में 15 हजार रूपए प्रतिमाह पर मकान किराए पर लिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments