Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधजेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का अकाउंटेंट गिरफ्तार

जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का अकाउंटेंट गिरफ्तार

-एक करोड़ से ज्यादा के गबन में था आरोपी

देहरादून: जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लोगों के एक करोड़ से ज्यादा हड़पने का एक आरोपी लखनऊ से अरेस्ट कर लिया गया है। सचिन कुमार द्विवेदी नाम के इस आरोपी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये करीब दो साल से उत्तराखंड पुलिस को चकमा दे रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी जिसके द्वारा उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में अपनी ब्रांच खोली गई थीI सोसाइटी लोगों से भिन्न-भिन्न स्कीमों में ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए की धनराशि निवेश करवाकर गबन की गई थी। इस सोसाइटी की खटीमा में भी ब्रांच थी जिसमें लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख रुपए का का गबन किया गया था।

आरोपी सचिन कुमार द्विवेदी सोसाइटी में प्रधान अकाउंटेंट था। जिसके खिलाफ महिपाल गिरी पुत्र स्व. कृष्ण गिरी निवासी नौगांव नाथ थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर द्वारा थाना खटीमा में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। एसएसपी उधमसिंहनगर ने सचिन कुमार पर 15 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि हमारी एक टीम पिछले 3 दिनों से ईनामी सचिन कुमार द्विवेदी पर काम कर रही थी। पिछले दिनों एसटीएफ की सूचना मिली थी कि ईनामी सचिन कुमार द्विवेदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छिपा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी सचिन कुमार द्विवेदी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि इस वर्ष उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अब तक 41 ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments