Latest news
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी आधुनिक मशीनों से लैस कॉमन फैसिलिटी सेंटर से सहसपुर की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेंः मुख्यमंत्री प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सहकारिता नीति को मिली मंजूरी लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी

[t4b-ticker]

Wednesday, August 26, 2026
Homeअपराधबुजुर्ग महिला से लूट का आरोपी सुनार सहित गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला से लूट का आरोपी सुनार सहित गिरफ्तार

देहरादून: मार्निग वॉक पर गयी वृद्ध महिला के कान से कुण्डल खींचकर भागे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सुनार के यहां से कुण्डल बरामद कर सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बद्रीश कालोनी निवासी महेश उनियाल ने रायपुर थाना पुलिस को सूचना दी कि 21सितम्बर की प्रातः उसकी वृद्ध मां मार्निंग वाक पर गयी थी, इस दौरान उसकी मां को बातों में उलझाकर एक बदमाश उसके कानो के कुण्डल खींचकर भाग गया था। महेश की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों की सहायता जाँच पड़ताल से आरोपी की पहचान कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए रिंग रोड से वृद्ध महिला के कुण्डल लूटने वाले अमन फर्सवाण पुत्र दलबीर सिंह निवासी आदर्श कालोनी रिंग रोड को गिरफ्तार कर लिया है।

कडी पूछताछ करने पर अमन ने बताया कि उसने कुण्डल सुनार को बेच दिये हैं। जिसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर स्थानीय बिना वैध कागजातों एवं पूर्ण जानकारी के चोरी का सामान खरीदने पर ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।

ज्वैलर्स ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र अमर कुमार शाह निवासी गुर्जरों वाली चौक रायपुर मूल पता ग्राम ताजपुर थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments