Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा व यात्रा प्राधिकरण को लेकर एसीएस आनंद वर्धन ने की...

चारधाम यात्रा व यात्रा प्राधिकरण को लेकर एसीएस आनंद वर्धन ने की बैठक

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा के सफल संचालन तथा प्रस्तावित चारधाम यात्रा प्राधिकरण के संबंध में तीर्थ पुरोहितों के संघ, संबंधित होटल एसोसिएशन, पंडा पंचायतों और इससे जुड़े हुए विभिन्न हितधारकों के साथ सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चारधाम यात्रा के सफल और व्यवस्थित संचालन के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आवागमन की सुगम कनेक्टिविटी,पंजीकरण और आम यात्रियों के दर्शन की सहजता, पार्किंग, शौचालय, स्वच्छता और सुरक्षा इत्यादि के संबंध में विभिन्न हितधारकों द्वारा लिखित सुझाव साझा किये गए। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, सचिव सचिन कुर्वे, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. वी. मुरुगेशन, अध्यक्ष तीर्थ पुरोहित संघ बद्रीनाथ उमानंद सती, अध्यक्ष बद्रीनाथ पंडा पंचायत प्रवीण ध्यान, अध्यक्ष उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत सुरेश सेमवाल, महासचिव उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत डॉ विजय सती, अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति नवीन चंद रमोला, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन गंगोत्री अनिल नौटियाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन यमुना घाटी शोभन सिंह राणा, सचिन मंदिर समिति यमुनोत्री सुनील उनियाल आदि बैठक में उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments