Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों की ACS राधा रतूड़ी ने...

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन की तैयारियों की ACS राधा रतूड़ी ने की समीक्षा

देहरादून। प्रदेश में इस वर्ष माह दिसम्बर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफल आयोजन के संबंध में सोमवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा पहली समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में शासन के उच्चाधिकारी एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी ने निर्देश दिये कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिये इसकी माइक्रो प्लानिंग कर ली जाये। साथ ही इससे संबंधित जो भी नितियां अभी कैबिनेट के समक्ष नहीं लायी गयी है उन्हें अविलम्ब कैबिनेट के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से संबंधित सभी विभाग अपनी विस्तृत कार्य योजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन शुरू कर दें।
बैठक में भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौजन्या ने प्रदेश में आयोजित हुये पिछले इन्वेस्टर समिट का अपना अनुभव साझा करते हुए इस अवसर पर होने वाले निवेश से संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व आईएएस अधिकारी पराग गुप्ता ने भी निवेश से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव रखे।
बैठक में महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की आयोजन व्यवस्थाओं से संबंधित प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत करते हुये अवगत कराया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लोगो का अनावरण 02 सितम्बर, 2023 को देहरादून में किया जाना प्रस्तावित है। जबकि आयोजन से संबंधित करटेनरेजर का प्रस्तुतिकरण 14 सितम्बर, 2023 को नई दिल्ली में किया जायेगा। समीक्षा बैठक में सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डे, एडीजी अंशुमान, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सुचना बंशीधर तिवारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments