Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डविभागीय रूटीन प्रक्रिया में लाएं अतिक्रमण चिन्हिकरण एवं हटाने की कार्रवाईः डीएम

विभागीय रूटीन प्रक्रिया में लाएं अतिक्रमण चिन्हिकरण एवं हटाने की कार्रवाईः डीएम

देहरादून। ‘‘जनपद में सरकारी भूमि से अतिक्रमण चिन्हित करते हुए रूटीन प्रकिया के तहत् निरंतर अभियान चलाकर अपनी भूमि को अतिक्रमणमुक्त करें सभी विभाग’’ यह निर्देश जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त किये जाने के सम्बन्ध में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ देर शाम आयोजित बैठक में दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सम्बन्धित विभाग के नोडल अधिकारी अपनी भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करते हुए सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी से समन्वय बैठक कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभाग अपनी रूटीन प्रक्रिया के तहत् अतिक्रमण चिन्हित एवं हटाने की कार्यवाही करेंगे। विभागीय अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण की रिपोर्ट पर कार्यवाही गतिमान लिखने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कब तक कार्यवाही की जाने की तिथि का उल्लेख करने के निर्देश दिए। नगर निकाय हरबर्टपुर के अधिकारियों ने बताया कि उनकी आसन नदी के समीप भूमि पर अतिक्रमित है, जिस पर सम्बन्धित को नोटिस दिया गया, जिलाधिकारी ने नोटिस की तिथि पूछने पर अधिकारियों ने बताया गया कि वर्ष 2021 में नोटिस प्रेषित किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नोटिस प्रेषित करने के उपरान्त हटाने की कार्यवाही में इतना लम्बा समय क्यों लगा इसका विवरण दें अधिकारी तथा अतिक्रमणमुक्त करने की त्वरित कार्यवाही करें विभाग। बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम देहरादून बीर सिंह बुदियाल, प्रभागीय वनाधिकारी कालसी, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, संयुक्त मजिस्टेªट अनामिका, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश स्मृता परमार सहित सिंचाई, लोनिवि, यूजेवीएनएल, एनएच, एनएचआई, समस्त नगर निकायों अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments