Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट“ (बीएलए) नियुक्त करने के सम्बंध में बैठक की। बैठक में सभी राजनैतिक दलों को पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि आयोग द्वारा मतदाता सूची की तैयारियों और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिए सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट“ (बीएलए) नियुक्त करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति किए जाने से पोलिंग बूथ के अंतर्गत पात्र नागरिकों की सहायता एवं मार्गदर्शन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजनैतिक दलों द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी भरकर सभी बीएलए की जानकारी आयोग को उपलब्ध करानी होगी।
डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती के बाद बीएलओ के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट की शुद्धता के साथ ही और पारदर्शिता के साथ कार्य होगा। बीएलए एक अर्हता तिथि में बीएलओ को 10 फार्म भेज सकते हैं जिसमें मतदाता का नाम शामिल करने, नाम हटाने एवं अन्य प्रविष्ठियां शामिल रहेंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति जल्द से जल्द कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, अनुभाग अधिकारी बसंत रावत सहित भारतीय जनता पार्टी से पंकज शर्मा, संजीव विज, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सूर्यकांत धस्माना,शीशपाल सिंह बिष्ट, बहुजन समाज पार्टी से दिग्विजय सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) से अनंत आकाश उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments