Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

अपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग पर उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच चल रही है, अभी सीबीआई जांच का औचित्य नहीं है। इस पर उच्च स्तर पर विचार हो जाएगा। उन्होंने बेरोजगारों से अपील की बातचीत से ही समाधान निकलेगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान राधा रतूड़ी ने कहा कि मैं स्वयं प्रतियोगी परीक्षा पास कर नौकरी में आई। मैं युवाओं का दर्द समझ सकती हूं। जब हम बेरोजगार होते हैं, तो सबसे पहली बात होती है कि हमें नौकरी मिल जाए। हम लोग बहुत रईस और राजशाही खानदानों से नहीं हैं। हम मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों से ही हैं। हम लोग अपनी मेहनत की कमाई पर ही निर्भर रहते हैं। जो युवा मेरे वर्ग के हैं, मैं उनका दर्द समझती हूं।

पारदर्शी और निष्पक्षता से हो रही भर्ती परीक्षा के सवाल का जवाब देते हुए रतूड़ी ने कहा कि पिछले एक साल में जिन परीक्षाओं में अनियमितता हुईं, उनकी एसटीएफ और एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराई गई। कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से भर्ती परीक्षाएं कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अध्यादेश को अनुमोदन दे दी है। इतना सख्त कानून बनाने का उद्देश्य यही है कि राज्य के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो। युवाओं को अपनी मेरिट के आधार पर नौकरी मिले। देश में इतना सख्त कानून किसी भी राज्य में नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments