Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का...

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को आगामी 8-9 दिसंबर को  होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 8-9 दिसंबर को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, शहर में रूट डाइवर्ट प्लान समेत विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। एसीएस ने कार्यक्रम स्थल में लगे विभिन्न पंडालों, मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं अन्य जगहों का भी निरीक्षण किया।
      अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखने के साथ ही आमजन को अनावश्यक परेशानी ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश एवं दुनिया से बड़ी तादाद में निवेशक उत्तराखंड आ रहे हैं, इस दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों के सामने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की भी झलक दिखे इसके लिए विशेष इंतजाम किए जाये। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं । इस दौरान कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव विनोद सुमन, सचिव विनय शंकर पांडे,  एडीजी ए.पी अंशुमन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिला अधिकारी सोनिका, एसएसपी देहरादून अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments