Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

अपर जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

टिहरी: अपर जिलाधिकारी के. के. मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 27 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौक़े पर निस्तारण किया गया| साथ ही अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में क्षेत्रीय लोगों द्वारा छतियारा खवाड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत की गयी, जिस पर एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। प्रधान कर्णगांव उदय सिंह नेगी ने छतियारा के बीच क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत करने की मांग उठाई, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल नैथानी ने पट्टी ग्यारह गांव के करखेड़ी में जल जीवन मिशन के तहत अनुसूचित जाति के परिवारों को पेयजल कनेक्शन ना दिए जाने का मामला उठाया जिस पर एडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

भजन सिंह ने घुत्तू में बंद पड़े आधार सेंटर को खोलने की मांग की, जबकि टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव गुसाईं ने यूनियन के कार्यलय के लिए भूमि आवंटन करने की मांग की जिसके लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए गये।

बालगंगा जसवीर नेगी ने घनसाली चमियाला नगर पंचायतों का कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रचिंग ग्राउंड बनाने की मांग की, इसके साथ ही बिजली, पानी, सड़क एवं स्वास्थ्य आदि विभागों की शिकायतें दर्ज की गयी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी के एन गोस्वामी, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, तहसीलदार महेशाशार, कनिष्ठ प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, ओमप्रकाश भुजवाण, जसवीर नेगी, उदय नेगी, विशाल नैथानी, विक्रम नेगी सहित तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments