Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअपराधधोखाधड़ी मामले में फरार चल रहा ईनामी गिरफ्तार

धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहा ईनामी गिरफ्तार

देहरादून: करोड़ो की धोखाधड़ी मामले में काफी समय से फरार चल रहे पुष्पांजलि प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर राजपाल वालिया को एसटीएफ ने देर रात नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य सूत्रधार दीपक मित्तल व राजपाल वालिया पर 25 हजार का ईनाम भी पुलस द्वारा रखा गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद देहरादून में पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ्लैटों में निवेश करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामलों में दीपक मित्तल, राखी मित्तल एवं राजपाल वालिया आदि के खिलाफ थाना डालनवाला पर कई मुकदमे पंजीकृत हुए हैं।इन मामलों में मित्तल दंपति के साथ पुष्पांजलि प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियों द्वारा काफी प्रयास किया जा रहे थे, परंतु राजपाल वालिया द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलते रहने एवं कोई भी फोन का इस्तेमाल नहीं करने के कारण उसकी गिरफ्तारी सभी के लिए चुनौती बनी हुई थी।

बताया कि एसटीएफ द्वारा इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एक ठोस रणनीति तैयार की गई। इस रणनीति के तहत राजपाल वालिया के आनेकृजाने वाले सभी संभावित स्थानों पर सतर्क दृष्टि एवं उसके नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों पर द्वारा निगरानी की जा रही थी। इस क्रम में बीती रात एसटीएफ को सूचना मिली कि राजपाल वालिया अपनी पत्नी शेफाली वालिया की जमानत के संबंध में नैनीताल आया हुआ है। जिस पर एसटीएफ द्वारा नैनीताल में दबिश देकर राजपाल वालिया की गिरफ्तारी की गई है।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले शेफाली वालिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवम जिला स्तर पर उसकी जमानत खारिज हो गई है 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments