Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधदेर रात मुठभेड़ के बाद एक गौ तस्कर पकड़ा, एक फरार, सिपाही...

देर रात मुठभेड़ के बाद एक गौ तस्कर पकड़ा, एक फरार, सिपाही घायल

हऱिद्वार: शनिवार देर रात जनपद के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली है। घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात लगभग एक बजे कुछ गौ तस्करों के रुड़की से बहादराबाद थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचने की जानकारी मिली। जिस पर बहादराबाद थाने की पुलिस और एसओजी रुड़की की टीम ने उन्हें घेर लिया। पुलिस टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए ललकारा।

बताया गया कि गौ तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में घुटने के नीचे गोली लगने पर एक गौ तस्कर घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान शाहवेज निवासी गांदेवाड थाना फतेहपुर सहारनपुर हाल शाहपुर थाना भगवानपुर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में रुड़की एसओजी का सिपाही नितिन भी घायल हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल जाना।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जिले में गौकशी पर प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उसी के तहत कार्रवाई करते हुए कुछ गौ तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया गया। फायरिंग करने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए घायल हुए एक बदमाश को पकड़ लिया।

उसके खिलाफ गौकशी के चार मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। बदमाशों के हमले में एक सिपाही भी घायल हुआ है। फरार बदमाशों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments