Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहार के बाद बोले हरीश रावत, चूक हुई तो सजा मिले

हार के बाद बोले हरीश रावत, चूक हुई तो सजा मिले

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में चल रहे शीतयुद्ध के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यह समय चीजों को गहराई से विश्लेषण का है, यदि अगर चूक इंचार्ज के लेवल पर हुई तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए। जिस लेवल पर हुई उनको सजा मिले। लेकिन हम सीधे कह दें कि सबको इस्तीफा देना चाहिए, तो वह ठीक नहीं रहेगा। रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अभूतपूर्व मेहनत की है, पूरी दुनिया जानती है। इससे बेहतर तरीके से कोई चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है।

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का सामना करना पड़ा I जिसके बाद सवाल उठने लगे। यही नहीं कांग्रेस के भीतर रावत की राजनीतिक हैसियत पर भी बात होने लगी। हरदा की करारी हार से कांग्रेस गहरे सदमे में है। क्योंकि पार्टी ने जिस रावत को कांग्रेस अपना मुख्य चेहरा मानते हुए चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था। लेकिन भाजपा की लहर में वह दब गए, किसी ने सोचा भी नहीं था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments