Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयचंद्रयान की सफलता के बाद अब आदित्य-एल1 हुआ लॉन्च

चंद्रयान की सफलता के बाद अब आदित्य-एल1 हुआ लॉन्च

-भारत ने की दुनियां में दुसरा इतिहास रचने की तैयारी

नई दिल्ली: भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान कि सफल लैंडिंग के बाद अब आदित्य-एल1 लॉन्च किया हैI इसे सूर्य की वास्तविक स्थिति जानने को लेकर लांच किया गया हैI हालांकि यह सूर्य तक नहीं जायेगाI परन्तु यह ऐसे स्थान पर जायेगा जहां से सूर्य की स्थिति पर नज़र रख सकेI

संस्कृत और हिंदी में आदित्य का अर्थ सूर्य होता है। ये अंतरिक्ष यान शनिवार दो सितम्बर को श्रीहरिकोटा से भारतीय समयानुसार सुबह 11.50 बजे अंतरिक्ष में रवाना हुआ। जहां आदित्य एल1 को पहुंचना है उसकी दूरी पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी की चार गुना है लेकिन सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का बहुत मामूली, लगभग 1 प्रतिशत ही है। पृथ्वी से सूर्य की दूरी 15.1 करोड़ किलोमीटर है। अगर नासा के पार्कर अंतरिक्ष यान से तुलना करें जो कि एक हफ्ते पहले ही शुक्र से होकर गुजरा था, तो पार्कर सूर्य की सतह से 61 लाख किलोमीटर करीब होकर गुजरेगा।

हालांकि आदित्य एल1 को फिर भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में समय लगेगा।इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है, “लॉन्च से लेकर एल1 (लैंगरैंज प्वाइंट) तक पहुंचने में आदित्य एल-1 को लगभग चार महीने लगेंगे। मिशन में जिस एल1 का नाम दिया जा रहा है वो लैगरेंज प्वाइंट है।

यह अंतरिक्ष में एक ऐसी जगह है जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल संतुलित होता है। यहां एक किस्म का न्यूट्रल प्वाइंट विकसित हो जाता है जहां अंतरिक्ष यान के ईंधन की सबसे कम खपत होती है। इस जगह का नाम फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ लुईस लैगरेंज के नाम पर रखा गया है जिन्होंने इस बिंदु के बारे में 18वीं सदी में खोज की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments