Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि मंत्री बोले-प्रकरण पर होगी विस्तृत जांच

कृषि मंत्री बोले-प्रकरण पर होगी विस्तृत जांच

पौड़ी के मुख्य कृषि अधिकारी कृषि निदेशालय अटैच
देहरादून
: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र कुमार को स्थानान्तरित करते हुए कृषि निदेशालय से सम्बद्ध किया गया है। कृषि सचिव दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है।


 विदित हो कि पिछले बुधवार को सोशल मीडिया एवं मीडिया में प्रसारित खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में तैनात कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद यह संज्ञान में आया कि मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय की विशेष बैठक बुलाई, जिसमें निलंबित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को भी बुलाया गया। बैठक की जानकारी लगने के तुरन्त बाद कृषि मंत्री ने विभागीय सचिव और महानिदेशक को कार्यवाही के आदेश दिये थे।


 विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में संलिप्त अधिकारियों के विस्तृत जांच के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसको बिल्कुल भी बक्शा नही जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं और जनता के हित में किए जा रहे कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की  जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments