Latest news
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी प्रत्येक पर्वतीय गांव तक सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा अवसंरचना की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरीः अग्रवाल देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम सीएम ने स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का शुभारंभ किया श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन

[t4b-ticker]

Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तराखण्डएम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज श्रीनगर गढ़वाल से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बचाये गये सभी 41 श्रमिकों का हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. रावत ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपचार को लेकर एम्स ऋषिकेश प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है। डॉ. रातव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से सभी श्रमिक भाईयों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे से श्रमिकों को सकुशल बचाये जाने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से यह मिशन सफल हो पाया। डॉ. रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सभी 41 श्रमिकों मुलकात की और एक-एक करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉ. रावत ने बताया कि टनल हादसे की सूचना मिलते ही केन्द्र व राज्य सरकार तत्काल सक्रिय हो गई थी और टनल से श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये सभी विकल्पों पर द्रुत गति से काम शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार इस प्रकरण पर नजर बनाये हुये थे और उनके मार्गदर्शन में सभी मिशनरियों ने एकजुट होकर काम किया, जिसका सुखद परिणाम दुनिया के सामने है। उन्होंने कहा कि टनल से सुरक्षित निकाले गये सभी 41 श्रमिक भाईयों को एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है। श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय उपचार में कोई कमी अड़े न आये इसके लिये एम्स प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार सुरंग से बाहर निकाले गये श्रमिकों की हरसंभव मदद को तैयार है। इस दौरान एम्स निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह, सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी व एम्स के चिकित्सक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments