Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां से मिलने पहुंचे एम्स ऋषिकेश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां से मिलने पहुंचे एम्स ऋषिकेश

ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। एम्स में उन्होंने छठवीं मंजिल के जिरियाट्रिक वार्ड (वृद्धावस्था वार्ड) में भर्ती अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। एम्स पहुंचने पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह सहित चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। योगी ने पहले एम्स निदेशक से अपनी मां का हालचाल पूछा और उनके स्वास्थ्य व उपचार संबंधी जानकारी ली।
इसके बाद वह जिरियाट्रिक वार्ड में मां के पास पहुंचे। वार्ड में उन्होंने करीब 30 मिनट अपनी मां के साथ व्यतीत किए। मालूम हो कि बीते कुछ समय से एम्स में योगी आदित्यनाथ की माता का उपचार चल रहा है। इसके लिए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श पर समय-समय पर अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए आना पड़ता है। बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments