Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डवित्‍त वर्ष के अंत तक उत्तराखंड में अपनी टीम का आकार 1700...

वित्‍त वर्ष के अंत तक उत्तराखंड में अपनी टीम का आकार 1700 बीमा वाहक तक विस्तारित करने का लक्ष्य

देहरादून। बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी पहुंच का विस्‍तार करने के लिए, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने अवीवा इंडिया लाइफ इंश्‍योरेंस को उत्‍तराखंड राज्‍य में जीवन बीमा के लिए प्रमुख बीमाकर्ता के रूप में नियुक्‍त किया है। अवीवा इंडिया के एमडी और सीईओ असित रथ ने उत्‍तराखंड सरकार की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात कर उत्‍तराखंड में आईआरडीएआई के लक्ष्‍य 2047 तक सभी के लिए बीमा” को मूर्त रूप देने की रणनीति पर चर्चा की। अवीवा इंडिया पूरे उत्‍तराखंड में बीमा की पहुंच बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। राज्‍य सरकार, जिला-स्‍तरीय प्रशासन, सामाजिक निकायों, स्‍वयं सहायता समूहों और गेर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काम करने के जरिये, अवीवा का लक्ष्‍य प्रत्‍येक नागरिक को जीवन बीमा के तहत कवर करना है। कंपनी चालू वित्‍त वर्ष में उत्‍तराखंड में कम से कम 10 प्रतिशत आबादी को कवर करने के लक्ष्‍य के साथ राज्‍यभर में सभी सामाजिक-आर्थिक पृष्‍ठभूमि के लोगों को बीमा कवर प्रदान करने के लिए अपने अभिनव उत्‍पादों की पेशकश करने की योजना बना रही है।
इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए, अवीवा इंडिया अंतिम छोर तक उत्‍पादों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों (ग्राम परिषद) से बीमा वाहकों की भर्ती पर ध्‍यान केंद्रित करेगी। इस साल के अंत तक, अवीवा का लक्ष्‍य उत्‍तराखंड में अपनी टीम का आकार 1700 बीमा वाहक तक बढ़ाने का है, जिसमें महिलाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के लिए महिलाओं को भर्ती करने पर महत्‍वपूर्ण ध्‍यान दिया जाएगा। यह पहल नवीन और समावेशी बीमा समाधानों के माध्‍यम से उत्‍तराखंड के लोगों के भविष्‍य को सुरक्षित बनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शातीहै। ग्राहकों के लिए, अवीवा इंडिया जीवन और स्‍वास्‍थ्‍य बीमा से लेकर रिटायरमेंट प्‍लानिंग तक, उत्‍तराखंड के लोगों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए विशिष्‍ट रूप से तैयार किए गए उत्‍पाद पेश करता है। स्‍थानीय संगठनों के साथ सहयोग के माध्‍यम से, अवीवा जमीनी स्‍तर पर समाज के साथ जुड़कर बीमा के महत्‍व के बारे में जागरूकता फैलाएगी। अवीवा पॉलिसी से जुड़ी जानकारी, दावा प्रक्रिया और सहायता तक आसान पहुंच के साथ असाधारण ग्राहक सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। असित रथ, एमडी और सीईओ, अवीवा इंडिया ने कहा, “आईआरडीएआई द्वारा उत्‍तराखंड में प्रमुख जीवन बीमाकर्ता के रूप में चुने जाने पर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य सबसे पहले राज्य के 6 जिलों में लोगों को जागरूक कर बीमा से जोड़ना है। अपनी रणनीति के अनुरूप, मुझे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मनोज कुमार वर्मा को अवीवा इंडिया के नेशनल हेड- लीड इंश्‍योरर के रूप में नियुक्‍त किया गया है, जो बीमा की पहुंच और जागरूकता बढ़ाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हम अपने अभिनव और समावेशी बीमा समाधानों के माध्‍यम से उत्‍तराखंड के लोगों के भविष्‍य को सुरक्षित बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments