Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डआकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने लॉन्च किया नया हिंदी यूट्यूब चैनल

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने लॉन्च किया नया हिंदी यूट्यूब चैनल

देहरादून। परीक्षा तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए एक समर्पित हिंदी यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जो विशेष रूप से नीट व जेईई परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हिंदी भाषी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। उल्लेखनीय रूप से, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के हिंदी यूट्यूब चैनल ने बहुत कम समय में 200,000 सब्सक्राइबर हासिल कर लिए हैं, जो युवा दर्शकों से मिले अविश्वसनीय समर्थन और जुड़ाव को दर्शाता है। यह उपलब्धि हमारे दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होने वाले उच्च-गुणवत्ता वाले शैक्षिक संसाधन प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह नया प्लेटफ़ॉर्म छात्रों को उनकी मातृभाषा में उच्च-गुणवत्ता वाली शैक्षिक सामग्री तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे वे कांप्लेक्स कॉन्सेप्ट्स को आसानी से समझ सकें। हिंदी में वीडियो के माध्यम से, चौनल छात्रों को फिजिक्स (भौतिकी), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), गणित, बायोलॉजी (जीव विज्ञान) और बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) जैसे महत्वपूर्ण विषयों का पुनरावलोकन (रिविशन) कर विषयों को ठीक से समझने की सुविधा देता है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के एमडी व सीईओ दीपक मेहरोत्रा का कहना है, हमारा मानना है कि भाषा कभी भी सीखने में बाधा नहीं बननी चाहिए। हमारे हिंदी ल्वनज्नइम चौनल के लॉन्च के साथ, हम हिंदी भाषी छात्रों को मुख्य विषयों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए एक सुलभ और प्रभावी मंच प्रदान करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इस नए संसाधन का उद्देश्य छात्रों को आत्मविश्वास के साथ नीट व जेईइ जैसी कठिन राष्ट्रीय परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ एचआर राव ने कहा कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड हिंदी में समर्पित यूट्यूब चौनल की शुरुआत हिंदी भाषी छात्रों के लिए शिक्षा की सुलभता में एक परिवर्तनकारी कदम है। अपनी मातृ भाषा का उपयोग न केवल समझ को बढ़ाता है, बल्कि नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों में अधिक जुड़ाव और आत्मविश्वास भी पैदा करता है। यह पहल भाषा से संबंधित बाधाओं को तोड़ती है, यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक छात्र, चाहे उनकी पृष्ठभूमि या शिक्षा का माध्यम कुछ भी हो, अपने शैक्षणिक सफर और आकांक्षाओं का समर्थन करने वाले मूल्यवान संसाधनों तक पहुंच सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments